हत्या मामले में प्रदर्शन करने पर BJP नेता अरेस्ट- जेल वैन के अंदर से बोले...

हत्या मामले में प्रदर्शन करने पर BJP नेता अरेस्ट- जेल वैन के अंदर से बोले...
  • whatsapp
  • Telegram

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को गुरुवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे एक स्नात्कोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्य सचिवालय का घेराव करने जा रहे थे।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जेल वैन के अंदर से कहा कि उन्हें और अन्य भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करने से आंदोलन नहीं रुकेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर उनकी मांग और तेज होगी। इसके बाद जेल वैन उन्हेें लेकर चली गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और उनके पूर्ववर्ती दिलीप घोष, पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और लॉकेट चटर्जी सहित भाजपा की राज्य इकाई के सभी शीर्ष नेताओं ने एक हजार से अधिक पार्टी समर्थकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भाजपा कार्यकर्ता राज्य स्वास्थ्य सचिवालय के मार्ग पर तीन स्थानों पर लगाये गये अवरोधकों को तोड़ते हुए स्वास्थ्य भवन के पास पहुंचे, लेकिन करुणामयी बस टर्मिनस के पास पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अभी यह पता नहीं चल पाया कि भाजपा के कितने नेताओं को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि 09 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में एक 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया और लोगों में इसे लेकर जबरदस्त आक्रोश बना हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे भारत में स्वतः ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

डॉक्टरों, खासकर जूनियर रेजिडेंटों ने पूरे देश में काम बंद कर दिया है। डॉक्टरों ने दोषियों को कड़ी सजा देने और अपने कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

राज्य सरकार को उच्चतम न्यायालय से आलोचना का सामना करना पड़ा है। शीर्ष अदालत ने इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लिया साथ ही महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या और आरजी कर मेडिकल में बर्बरता सहित घटनाओं की श्रृंखला से निपटने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top