BJP किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित- रामकुमार उपाध्यक्ष बने

BJP किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित- रामकुमार उपाध्यक्ष बने

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। मुजफ्फरनगर के रामकुमार सहरावत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिससे जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सहरावत के समर्थक उनके जनपद में आने का इंतजार कर रहे हैं।


सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए संगठन की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर सिंह की ओर से घोषित की गई प्रदेशीय कार्यकारिणी में मुजफ्फरनगर के रामकुमार सहरावत, महोबा के शिव शंकर सिंह, झांसी के श्याम बिहारी, मेरठ के रणवीर राणा एवं संजय त्यागी, फर्रुखाबाद के बीके गंगवार, देवरिया के बंधु उपेंद्रनाथ सिंह और मथुरा के चौधरी हीरा सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। आजमगढ़ के घनश्याम पटेल, बाराबंकी के रामबाबू द्विवेदी और बागपत के सत्येंद्र तुगाना प्रदेश के महामंत्री बनाए गए हैं। सहारनपुर के पदम सिंह ढायकी, फिरोजाबाद के सत्यपाल सिंह राजपूत, लखनऊ के रामनिवास यादव, बाराबंकी के सिद्धार्थ अवस्थी, कुशीनगर के विजय गौड़, प्रयागराज के सुरेश मौर्य, गाजीपुर के बृजनंदन सिंह और झांसी के कप्तान सिंह प्रदेशीय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। संगठन के कोषाध्यक्ष का भार गाजीपुर के विजय यादव को सौंपा गया है। लखनऊ के आचार्य कुशमणि प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं। लखनऊ के अतुल सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वाराणसी के गौरव मिश्रा सोशल मीडिया प्रमुख तथा रायबरेली के अभय सिंह प्रदेश शोध विभाग प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।

epmty
epmty
Top