भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित-UP के हिस्से आये दो स्थान

भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित-UP के हिस्से आये दो स्थान

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की सहमति के बाद घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के हिस्से में दो पद आए हैं। जिसके चलते उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महामंत्री का पद दो नेताओं को दिया गया है।

बुधवार को घोषित की गई भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी में पश्चिम बंगाल के विधायक अनूप कुमार साहा, महाराष्ट्र के मधुकर देसाई, बिहार के मनीष सिंह, ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बडजेना, महाराष्ट्र के विधायक राम सतपुते, उत्तर प्रदेश के डॉ अभिनव प्रकाश तथा उत्तराखंड की नेहा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। पश्चिम बंगाल के सांसद राजू बिस्टा, दिल्ली के रोहित चहल और उत्तर प्रदेश के वैभव सिंह राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। केरल के श्याम राज, तेलंगाना की कुमारी शहजादी सैयद, छत्तीसगढ़ के रवि भगत, दिल्ली के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा, हरियाणा के गौरव गौतम, असम के अरुण ज्योति हजारीका तथा मणिपुर के निन्थोजम मौंगपोकंगंबा को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। तेलंगाना के साईं प्रसाद के हाथों में संगठन के कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। दिल्ली के विनीत त्यागी कार्यालय प्रभारी, चंडीगढ़ के अमनदीप सिंह मीडिया प्रभारी, हिमाचल प्रदेश के कपिल परमार सोशल मीडिया प्रभारी तथा गुजरात के वरुण झावेरी को पालिसी एवं रिसर्च नियुक्त किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top