विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को लगा झटका

विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को लगा झटका

तिरूवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले केरल में जोरदार झटका लगा है। केरल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा रही भारत धर्म जनसेना पार्टी ने गठबंधन से नाता तोड़ते हुए यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल होने का फैसला किया है और एक नई पार्टी बनाने की घोषणा की है।

केरल में विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले एक नए समीकरण का सिलसिला शुरू हो गया है। एमके नील नंदन मास्टर की अगुवाई में एक नई पार्टी भारतीय जन सेना बनाने की घोषणा की गई है। भारत धर्म जनसेना के कार्यकारी अध्यक्ष जी गोपकुमार ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी उनके दल का राजनीतिक टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। गोपकुमार ने कहा कि अब हम 1 मिनट के लिए भी एनडीए से संबंध नहीं रख सकते हैं क्योंकि हम इस साजिश से नाखुश हैं। उन्होंने दावा किया कि लगभग 12 सामुदायिक संगठनों ने हमारे समर्थन की घोषणा की है। भारत धर्म जनसेना भाजपा के लिए एक उपकरण के अलावा कुछ भी नहीं है।

अब हम एक ऐसे संगठन में नहीं रह सकते हैं जो राज्य में राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक हो गया है। इसी के परिणाम स्वरूप नई पार्टी का गठन किया गया है। गोपकुमार ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सीपीआईएम के साथ संबंध बनाने के लिए फिर से सत्ता में आने हेतु हिंदू भक्तों को धोखा दे दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सत्ता में आने के बाद सबरीमाला मुद्दे पर अध्यादेश लाएगी। उन्होंने कहा कि एमके नील नंदन मास्टर नई पार्टी बीजेएस भारतीय जनसेना के अध्यक्ष होंगे।



epmty
epmty
Top