BJP ने अपनी सरकार में केवल महंगायी, बेरोजगार, भ्रष्ट्राचार दिया- कमलनाथ

BJP ने अपनी सरकार में केवल महंगायी, बेरोजगार, भ्रष्ट्राचार दिया- कमलनाथ

मंडला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए आज कहा की पिछले अठ्ठारह वर्षो से अधिक समय की सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केवल महंगायी, बेरोजगारी, किसानों को परेशानी और भ्रष्ट्राचार दिया है।

कमलनाथ यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वे श्रीमती वाड्रा को बताना चाहते है कि वे उस प्रदेश में आई हैं, जिस प्रदेश का बेरोजगारी में हाल बहुत बुरा हो चुका है। प्रदेश की भाजपा सरकार आज युवाओं की सुध लेने को तैयार नहीं है। आप उस प्रदेश में आई हुई है जो प्रदेश भ्रष्टाचार में नंबर वन है। भ्रष्टाचार का हाल यह है कि प्रदेश का हर नागरिक या तो भ्रष्टाचार का गवाह है या फिर भ्रष्टाचार का शिकार है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक समय से राज कर रही हैं। लेकिन फिर भी इनके नेताओं के पास बताने के लिए आज कोई उपलब्धि नहीं है। हमारी सरकार 2018 में बनी थी, हमने 15 महीने सरकार चलाई जिसमें हमने अपनी नीति और नियत का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि वे आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने अपने 18 साल में दिया क्या है। वे आपको बताते हैं कि उन्होंने केवल महंगाई दी, बेरोजगारी दी, किसानों को परेशानी दी और भ्रष्टाचार दिया। उन्होंने कहा कि आप चिंता मत कीजिए, वे आपको वचन देना चाहते हैं कि वे आदिवासी भाइयों के लिए सही तरीके से पेसा कानून लागू करने का काम करेंगे। हमारी सरकार बनने पर हम विश्व आदिवासी दिवस के दिन सरकारी अवकाश देने का काम करेंगे। हम आपसे वादा करते हैं कि हम विश्व आदिवासी दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाएंगे। हम गांव में बर्तन बैंक बनाएंगे हम बैकलॉग भर्तियों को पूरा करने का काम करेंगे।

कमलनाथ ने कहा कि वे आपको वचन देते हैं कि जितने भी वन अपराध के झूठे केस भाजपा द्वारा आप पर लगाए गए हैं वह सभी वापस लेने का काम हम करेंगे। भाजपा ने आपके 3000 से अधिक पट्टे जो निरस्त किए हैं, कांग्रेस की सरकार आने पर हम उन्हें दोबारा से आपको देने का काम करेंगे। वे अपने नौजवान साथियों से कहना चाहते हैं कि आपके भविष्य की चिंता हमें है और आपका भविष्य हमारे लिए एक चुनौती है। वे आपसे कहना चाहते हैं कि आप ही भविष्य में मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे लेकिन अगर आपका ही भविष्य अंधकार में रहा तो कैसे मध्यप्रदेश के भविष्य का निर्माण होगा।

epmty
epmty
Top