विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर BJP ने तय किए दायित्व

विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर  BJP ने तय किए दायित्व

भोपाल । मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा उपचुनाव और तीन विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद आज विभिन्न पदाधिकारियों के दायित्व तय कर दिए।

प्रदेश भाजपा की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार यह दायित्व सरकार और संगठन के समन्वित स्वरूप में तय किए गए हैं। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले चारों जिलों में संगठनात्मक रूप से दायित्व सौंपे गए हैं। बुरहानपुर जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, खंडवा जिले में प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, देवास जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय तथा खरगोन जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती दायित्व संभालेंगे।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार दायित्व भी सौंपे गए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री तुलसी सिलवाट एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सौधिंया। बुरहानुपर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री इंदर सिंह परमार तथा संगठनात्मक दृष्टि से वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विजय शाह और संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री कमल पटेल एवं संगठनात्मक दृष्टि से पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री मोहन यादव तथा संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन और सांसद शंकर लालवानी। बागली विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री सुश्री उषा ठाकुर एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय। भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती। बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता को दायित्व सौंपे गए हैं।

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह तथा संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव एवं प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा को दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री रामखिलावन पटेल, बिसाहूलाल सिंह और बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा संगठनात्मक रूप से सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार एवं प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय शामिल हैं।

अलीराजपुर जिले के जोवट विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विश्वास सारंग एवं प्रेम सिंह पटेल तथा संगठनात्मक रूप से सांसद गजेन्द्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भांवर, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी को दायित्व सौंपे गए हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top