टल्ली होकर बोर्ड बैठक में पहुंचा BJP पार्षद महिला टॉयलेट में घुसा और..

टल्ली होकर बोर्ड बैठक में पहुंचा BJP पार्षद महिला टॉयलेट में घुसा और..

कानपुर। नगर निगम बोर्ड बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा पार्षद नशे में टल्ली होकर निगम दफ्तर में पहुंच गया। पार्षद को नशे में लड़खड़ाते हुए देखकर महापौर एवं अधिकारियों की भौंहें बुरी तरह से तन गई। महापौर एवं नगर आयुक्त की आपत्ति के बाद अलग बैठाया गया पार्षद वापस लौटते समय महिला टॉयलेट में घुस गया। बिना दरवाजा बंद किये भाजपा पार्षद को पेशाब करते देख मौके पर हंगामा मच गया। बड़ी मुश्किल से नशे में टल्ली भाजपा पार्षद को नगर निगम दफ्तर से बाहर किया गया।

दरअसल शहर के विकास पर विचार विमर्श के लिए नगर निगम की बोर्ड आहूत की गई थी। महानगर के दर्शनपूर्व वार्ड 81 से तीसरी बार पार्षद चुना गया आशु महेंद्र प्रताप सिंह निगम मुख्यालय पर शुरू हुई बैठक में शामिल होने के लिए नशे में टल्ली होकर पहुंच गया। हालात ऐसे थे कि भाजपा पार्षद नशे की वजह से सही तरह से चल भी नहीं पा रहा था। नशे की हालत में ही पार्षद बोर्ड बैठक में जाकर बैठ गया। पार्षद को नशे की हालत में देख नाराज हुई महापौर प्रमिला पांडे ने पार्षद को बैठक से बाहर करा दिया।

बताया जा रहा है कि बैठक से निकलने के बाद भाजपा पार्षद महिला पार्षदों के कक्ष में घुस गया और वहां पर बने बाथरूम के भीतर घुसकर बिना दरवाजा बंद किए पेशाब करने लगा। बीजेपी पार्षद की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद महिला स्टाफ टॉयलेट से बाहर निकल गया। इसके बाद पार्षद को नशे की हालत में नगर निगम से बड़ी मुश्किल से बाहर किया गया।

epmty
epmty
Top