संविधान मे बदलाव को लेकर बोले BJP प्रत्याशी- प्रगति की निशानी है बदलाव

संविधान मे बदलाव को लेकर बोले BJP प्रत्याशी- प्रगति की निशानी है बदलाव

मेरठ। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर विपक्ष की ओर से कहीं जा रही संविधान में बदलाव की बात को लेकर पार्टी के बड़े नेता जहां संविधान में बदलाव की बात से इनकार कर रहे हैं वही भाजपा प्रत्याशी के तौर पर इलेक्शन लड़ रहे नेता संविधान में बदलाव को प्रगति की निशानी बताते हुए इसका समर्थन कर रहे हैं।

दरअसल सोमवार को सोशल मीडिया पर संविधान में बदलाव को प्रगति की निशानी बताने के मामले को लेकर भाजपा नेता का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर इलेक्शन लड़ रहे रामानंद सागर के सीरियल रामायण में राम का किरदार अदा करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अरुण गोविल का होना बताया जा रहा है।

अयोध्या लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद लल्लू सिंह द्वारा 400 पर सीटें आने पर संविधान में बदलाव की बात कहे जाने के बाद अब मेरठ हापुड-लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के इस वीडियो में भाजपा नेता द्वारा संविधान में बदलाव की बात को जायज करार दिया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए वायरल हो रहे वीडियो में अरुण गोविल का कहना है कि बदलाव करना प्रगति की निशानी है।

उन्होंने कहा है कि जिस समय हमारे देश का संविधान निर्मित किया गया था उस वक्त से लेकर अभी तक धीरे-धीरे परिस्थितियों के हिसाब से निरंतर बदलाव हो रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी का कहना था कि बदलाव करना प्रगति की निशानी होती है और संविधान में बदलाव करने में भी कोई खराबी नहीं है। उन्होंने कहा है कि संविधान किसी एक व्यक्ति की मर्जी से नहीं बदला जाता है बल्कि इसके लिए सब की सहमति होती है तभी बदलाव किया जाता है।

epmty
epmty
Top