भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन- नई टीम का कर सकती है ऐलान

भाजपा ने किया लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन- नई टीम का कर सकती है ऐलान

लखनऊ। भाजपा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में अपना परचम लहराने के लिये जोरदार तैयारी कर रही है। भाजपा पूर्व में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों में और भी कुछ सीटें अपने हिस्सा को लेकर मंथन कर रही है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा ने 80 लोकसभा सीटों में से 75 लोकसभा सीट को जीतने की योजना बना रही है। इसकी जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को मिली है। सुनील बंसन लोकसभा प्रभारी और विस्तारकों की बैठक गुरूवार को करेंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया था और यूपी में 14 लोकसभा सीटों पर हार का सामने किया था। इन 14 लोकसभा सीटों को भी अपने पाला में डालने की भाजपा योजना बना रही है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी दिन दिनों से निरंतर दिल्ली में प्रवास कर रहे हैं। भाजपा यूपी के संगठन में नये चेहरों को जोड़ने का भी ऐलान कर सकती है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने स्पष्ट किया है कि शीघ्र ही भाजपा यूपी की टीम को ऐलान कर दिया जायेगा।

epmty
epmty
Top