BJP ने किया नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को असम विधानसभा में रंगिया से निर्वाचित भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंप दी।
पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रंजीत कुमार दास की जगह भाबेश कलिता की नियुक्ति को मंजूरी दी। दास को राज्य की नई सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है।
भाजपा ने मणिपुर में पार्टी उपाध्यक्ष शारदा देवी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह एस टिकेंद्र सिंह की जगह लेंगी जिनका पिछले महीने कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।
Next Story
epmty
epmty