उत्तराखंड के रुझान में भाजपा 44 सीटों पर आगे

उत्तराखंड के रुझान में भाजपा 44 सीटों पर आगे

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों के प्रारंभिक रुझान में भारतीय जनता पार्टी 44 सीटों पर और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर और निर्दलयी दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट पर आठ हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर 900 सीटों से पीछे चल रहे हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top