BJP के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता का निधन

BJP के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता का निधन
  • whatsapp
  • Telegram

पालघर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विष्णु सावरा का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने 19:30 बजे आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री है।

परिवार के सदस्य ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर उनके गृहनगर वाडा में होगा। सावरा देवेंद्र फडण्वीस सरकार में आदिवासी विकास मंत्री थे और पालघर में भाजपा के वरिष्ठ नेता थे।

उन्होंने चार बार वाडा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और एक बार भिवंडी तथा एक बार विक्रमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनकर विधायक बने थे।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top