बिहार- 26 महिलाओं ने लहराया जीत का परचम

बिहार- 26 महिलाओं ने लहराया जीत का परचम

पटना। बिहार में इस बार के विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने उतरी 26 महिला प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया।

इस बार के चुनाव में 3733 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे थे, जिनमें महज 370 महिलायें थी, जो कुल उम्मीदवार का महज 9.91 प्रतिशत है। इस चुनाव में महज 26 महिला निर्वाचित हुयी है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के टिकट पर सर्वाधिक नौ महिला चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची है। वहीं, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की छह, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सात महिलाओं ने चुनाव जीता है। इसी तरह कांग्रेस की दो, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की एक-एक महिला प्रत्याशी ने चुनाव में जीत हासिल की।

महिलाओं की हितैषी होने का दावा करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने इस बार के चुनाव में 37 महिलाओं को टिकट दिया था। राजग में शामिल जदयू ने सर्वाधिक 22 , भाजपा ने 13 , हम और वीआईपी ने एक-एक महिला को टिकट दिया। इनमें से भाजपा से नौ महिला रेणु देवी, श्रेयसी सिंह, निक्की हेम्ब्रम, कविता देवी, रश्मि वर्मा, गायत्री देवी, निशा सिंह, भागरथी देवी और अरुणा देवी ने जीत हासिल की। इसी तरह जदयू से छह महिला प्रत्याशी मीना कुमारी, लेसी सिंह, शालिनी मिश्रा, शीला कुमारी, बीमा भारती और वीणा भारती ने जीत हासिल की। हम के टिकट पर ज्योति देवी जबकि वीआईपी के टिकट पर स्वर्णा सिंह निर्वाचित हुयी।

epmty
epmty
Top