UP हिमाचल में खेला कर BJP के साथ कर्नाटक में बड़ा नाटक- MLA...

UP हिमाचल में खेला कर BJP के साथ कर्नाटक में बड़ा नाटक- MLA...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल में हो रहे राज्यसभा चुनाव में खेला करते हुए विरोधियों को चारों खाने चित करने में लगी भारतीय जनता पार्टी के साथ कर्नाटक में खुद बड़ा नाटक हो गया है। पार्टी के एक विधायक ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके भगवा खेमें को चिंता में डाल दिया है। पार्टी के सचेतक ने इस पर एक्शन लिए जाने की बात कही है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए हो रहे इलेक्शन में विपक्षी दलों में तोड़फोड़ करते हुए अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए खेला करने में लगी भारतीय जनता पार्टी के साथ कर्नाटक में बड़ा नाटक हो गया है। जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक एसटी सोमशेखर ने पार्टी द्वारा जारी किए गए व्हिप के विपरीत जाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा इधर से उधर होकर कांग्रेस कैंडिडेट के पक्ष में मतदान करने की बात को भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक के व्हिप चीफ डोडडानागोडा पाटिल ने भी माना है कि राज्य में क्रॉस वोटिंग हुई है। उन्होंने हुंकार भरी है कि पार्टी व्हिप के विपरीत जाकर विपक्ष के पक्ष में मतदान करने वाले विधायकों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

epmty
epmty
Top