प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- सरकार बनने पर देंगी यह योजनाएं

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहां है कि सरकार बनने पर पब्लिक को विभिन्न योजनाएं देंगी।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे।
उन्होंने कहा है कि प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त की जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय मिलेगा नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। 1000रू/प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। कांग्रेस पार्टी 40% टिकट महिलाओं को देगी। छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी देगी।