भाजपा की भारती राजू बनी हरदा नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष

भाजपा की भारती राजू बनी हरदा नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष

हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा नगर पालिका परिषद हरदा के अध्यक्ष पद को लेकर आज संपन्न हुयी निर्वाचन प्रकिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भारती राजू कमेडिया हरदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुयीं हैं।

भाजपा द्वारा भारती राजू कमेड़िया को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया था। स्थानी पॉलिटेक्निक कॉलेज हाल में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया दौरान जहां भाजपा की ओर से भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया था। वहीं, कांग्रेस की ओर से सुप्रिया पटेल ने पर्चा भरा था। भाजपा के 35 वार्डों में 24 पार्षद विजय होकर आए हैं। लेकिन अध्यक्ष पद के निर्वाचन दौरान भाजपा उम्मीदवार भारती कमेडिया को 26 मत हासिल हुए हैं।

वार्ता

epmty
epmty
Top