'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'- आज महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा- आज महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल

भोपाल। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के साथ एक रोड शो करेंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि यात्रा आज पचौर, सारंगपुर से होती हुई शाजापुर के मक्सी पहुंचेगी। मक्सी में वे परीक्षार्थी संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद गांधी की यात्रा उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां गांधी महाकाल मंदिर में दर्शनार्थ हेतु जायेंगे। इसके बाद वे उज्जैन में रोडशो करेंगे। गांधी की यात्रा कल छह मार्च तक मध्यप्रदेश में है।

epmty
epmty
Top