भारत जोड़ो न्याय यात्रा- राहुल प्रियंका के साथ अखिलेश ने मंच किया साझा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा- राहुल प्रियंका के साथ अखिलेश ने मंच किया साझा

आगरा। ताज नगरी आगरा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पहली बार शामिल होने के लिए अखिलेश यादव भीआगरा पहुंच गए हैं। प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव पहुंचे हैं। आज बहुत खुशी का दिन है।

रविवार को आगरा पहुंची कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शिरकत की है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि आज भारत जोड़ो यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होने के लिए पहुंचे हैं, आज अत्यंत खुशी का दिन है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लाल जीप में सवार हुए और ताज नगरी आगरा में रोड शो भी किया।

इससे पहले अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी ने वर्ष 2017 में एक साथ मंच साझा किया था उस दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर इलेक्शन लड़ी थी।

epmty
epmty
Top