पानीपत खटीमा हाईवे पर भाकियू का चक्का जाम- सडक पर ट्रैक्टर ट्रालियां

पानीपत खटीमा हाईवे पर भाकियू का चक्का जाम- सडक पर ट्रैक्टर ट्रालियां

शामली। चीनी मिलों पर बकाया किसानों के भुगतान, भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर चलाया जा रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना चक्का जाम में परिवर्तित हो गया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा हाईवे पर उतरते हुए सडक पर ट्रैक्टर ट्रालियां खडी कर

वाहनों का चक्का जाम कर दिया है। चक्का जाम की सूचना के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी किसानों के बीच पहुंच गए हैं।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा चौराहे पर ट्रैक्टर ट्रालियों को आड़ा तिरछा खड़ा करके जाम लगा दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी जब वहां पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई।

पिछले 8 दिन से शामली कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आज हाईवे पर उतरकर जाम लगा दिये जाने से वाहनों के पहिये थम गये। पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिये वाहनों को वैकल्पिक मार्गो से निकाला।

भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा हाइवे पर जाम लगा दिए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसर सक्रिय हो गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर अब भाकियू नेताओं से बातचीत कर मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं।

epmty
epmty
Top