गुरूदेव टैगोर की मूल भावना पर हो रहा हमला- प्रियंका

गुरूदेव टैगोर की मूल भावना पर हो रहा हमला- प्रियंका

कोलकाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे गुरूदेव की मूल भावना पर हमला कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बंगाल यात्रा को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि वे बंगाल जाकर कहते हैं कि 'सोनार बांग्ला' बनायेंगे लेकिन गुरुदेव की मूल भावना पर हमला कर रहे हैं। गुरुदेव टैगोर ने कहा था 'जहां चित्त भयशून्य हो...जहां ज्ञान मुक्त हो।' प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञान को बेड़ियों में बांधना, जनता के चित्त में भय पैदा करना ही भाजपा का उद्देश्य है। इस तरह से वे गुरूदेव टैगोर के मूल उद्देश्य पर ही हमला कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के माध्यम से सीधे-सीधे भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि टैगोर ने कहा था कि चित्त भय शून्य होना चाहिए अर्थात कोई भी भय नहीं होना चाहिए, लेकिन भाजपा तो लोगों के मन में भय पैदा कर रही है। भाजपा ज्ञान को बेड़ियों में बांधना चाहती है।







epmty
epmty
Top