CM योगी की रैली से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं पर हमला- बस में तोड़फोड़

CM योगी की रैली से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं पर हमला- बस में तोड़फोड़

कोलकाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। पथराव किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ी के शीशे भी टूटकर चकनाचूर हो गए हैं।

लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत पश्चिम बंगाल में आयोजित की गई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जाने से राजनीतिक गर्माहट आ गई है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि जिस समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे तो दुर्गापुर में पहुंचने पर उनके ऊपर हमला किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि कार्यकर्ताओं से भरी बस पर पथराव किया गया है, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए हैं। हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के ऊपर लगाते हुए इस बाबत कार्यवाही किए जाने की डिमांड की गई है।

epmty
epmty
Top