विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई विधायक को पद एवं गोपनीयता की शपथ

विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई विधायक को पद एवं गोपनीयता की शपथ

लखनऊ। लखीमपुर खीरी की गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीते भारतीय जनता पार्टी के विधायक को विधानसभा अध्यक्ष ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी की गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हाल ही में उपचुनाव संपन्न हुए थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े अमन गिरी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विनय तिवारी को लगभग 34000 वोटों से हरा दिया था हालांकि भाजपा की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस प्रशासन पर दबाव में चुनाव जिताने का आरोप लगाया था। गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक अरविंद गिरी की मौत के बाद उप चुनाव संपन्न हुए थे। आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक के रुप में जीते अमन गिरी को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाते हुए शपथ दिलाई।

epmty
epmty
Top