श्री राम की शरण में अरविंद केजरीवाल- जायेंगे अयोध्या सपरिवार

श्री राम की शरण में अरविंद केजरीवाल- जायेंगे अयोध्या सपरिवार

नई दिल्ली। राजधानी में होना बताए जा रहे कथित शराब घोटाला मामले और अन्य मामलों में फंसे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने श्री राम की शरण में पहुंचते हुए परिवार समेत अयोध्या जाने का प्लान बनाया है।

रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का ऐलान किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवत सिंह मान भी राम की नगरी अयोध्या जाएंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित रामलला के मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री राम का दर्शन पूजन करेंगे।

अयोध्या में इस दौरान पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवत सिंह मान भी अपने परिवार के साथ रामलला के मंदिर में भगवान राम का दर्शन पूजन करते हुए नजर आएंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता और पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने की 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन को पहुंचाने का तांता लगा हुआ है। हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने के लिए रामनगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं।

epmty
epmty
Top