अरुण गोयल ने नये चुनाव आयुक्त का संभाला कार्यभार

अरुण गोयल ने नये चुनाव आयुक्त का संभाला कार्यभार

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में नव नियुक्त चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा में वर्ष 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार नये मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे।

epmty
epmty
Top