सदर सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे अरशद खान

सदर सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे अरशद खान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक अरशद खान को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौनपुर सदर से सपा का सिंबल देकर भरोसा जताया है।


दरअसल 1993 में समाजवादी पार्टी और बसपा गठबंधन के टिकट पर जौनपुर सदर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले अरशद खान ने बदली राजनीतिक परिस्थितियों के कारण नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी का गठन कर लिया था। बाद में उत्तर प्रदेश की सियासत में मुलायम सिंह यादव से प्रभावित होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अरशद खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का इलेक्शन, अरशद खान ने पूरे उत्तर प्रदेश में घूम कर समाजवादी पार्टी के प्रचार प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही वजह रही कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के रूप में भी दायित्व सौंप दिया था।


जैसे ही 2022 की इलेक्शन की शुरुआत हुई तो अरशद खान ने जौनपुर सदर पर दावेदारी करने के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों का दौरा कर पूर्व की अखिलेश सरकार के विकास कार्यों को गिनाते घूमने लगे। पूर्वांचल से पश्चिम तक अरशद खान समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे रहे। यही वजह रही कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय 6अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तमाम उठापटक के बाद अरशद खान को जौनपुर सदर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। मुस्लिम एवं यादव बाहुल्य जौनपुर सदर विधानसभा सीट पर अरशद खान के सपा के सिंबल पर आने से राजनीतिक समीकरण बदल गया है। भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि अरशद खान ने जौनपुर सदर विधानसभा सीट से कभी अपना नाता नहीं तोड़ा। इसी कारण दूसरी बार किसी को भी जीत का स्वाद नहीं चखाने वाली जौनपुर सदर पर अरशद खान का दांव लग सकता है।




epmty
epmty
Top