कांग्रेस का हाथ छोड़कर आप में शामिल हुए अकील राणा ने थामी झाड़ू

कांग्रेस का हाथ छोड़कर आप में शामिल हुए अकील राणा ने थामी झाड़ू

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस का हाथ छोड़कर अकील राणा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए अब झाड़ू थाम ली है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर आए अकील राणा को उनके साथियों समेत अपनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के आवास पर आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अकील राणा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अकील राणा ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन इसलिए थामा है क्योकि आम आदमी पार्टी में ही जनता का कल्याण सम्भव हैं। इस महंगाई के दौर में आमजन का जीना मुहाल हैं। आप पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता को सीधे सरकारी लाभ पहुंचाकर उनको राहत पहुंचा सकती है। जहां एक तरफ चारो ओर महंगाई, बेरोजगारी से लोग परेशान है तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में लोग संतुष्ट नज़र आ रहे हैं। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दिल्ली सरकार लोगो को फ्री दे रही हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ही देश का भविष्य हैं। ईमानदार नेता है। इसी के मद्देनजर पार्टी में शामिल हुए है।


अक़ील राणा के साथ मेरठ से हबीब अंसारी, सलीम अंसारी, राजकुमार मौर्या, अंजुम कुरैशी, वारिस राणा, अनीस त्यागी, नईम सिद्दीकी, नदीम खामपुर, मास्टर नसीम, शाहनवाज़ सिद्दीकी, अज़ान राणा, अमान राणा, चौधरी शकील, रऊफ, फरदीन राणा, खिलाफत राणा, सलमान, इमरान, राशिद, अमीर, तंजीम आदि सैकड़ो लोगो ने पार्टी जॉइन की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के मुज़फ्फरनगर जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान व मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी भी मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top