BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति में नियुक्तियां- इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति में नियुक्तियां- इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति में नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। उत्तराखंड से भी एक बीजेपी नेता की राष्ट्रीय कार्यसमिति में एंट्री हुई है।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में नए सदस्यों की नियुक्तियां की गई है। उत्तर प्रदेश से राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्य समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरेंद्र सिंह और सुनील जाखड़ को भी कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। जयवीर शेरगिल की नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर की गई है। उत्तराखंड के मदन कौशिक को कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। विष्णु देव साय, मनोरंजन कालिया विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए हैं। एसएस राणा गुरमीत, अमनजीत कौर भी बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किए गए हैं।

epmty
epmty
Top