कांग्रेस के मीडिया विभाग में चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन की नियुक्ति

कांग्रेस के मीडिया विभाग में चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन की नियुक्ति

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन की नियुक्तियां कर दी गई है जो पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को मीडिया के सामने रखते हुए पब्लिक तक पहुंचाएंगे।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की संस्तुति के उपरांत उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमैन की नियुक्ति कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पद पर डॉक्टर सीपी राय की नियुक्ति की गई है। जबकि डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव हिंदवी को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

epmty
epmty
Top