दोनों डिप्टी CM के अलावा कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव- सीएम ने टाली यात्रा

दोनों डिप्टी CM के अलावा कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव- सीएम ने टाली यात्रा

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना का वायरस तेजी के साथ अपने पांव पसारने में लगा हुआ है। कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए सरकार की ओर से कई पाबंदियां लागू की गई है। इसके बावजूद राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री तथा सरकार के कई अन्य मंत्री कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कोरोना की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से भी अपनी समाज सुधार यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। लोगों से मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की गुजारिश की जा रही है।



बुधवार को बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं रेनू देवी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में उत्पाद मंत्री सुनील कुमार एवं अशोक चौधरी के अलावा विजय चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से फिलहाल अपनी समाज सुधार यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पूर्व सीएम के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। रिजवान ने बताया था कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के अलावा उनकी पत्नी शांति देवी, बेटी पुष्पा मांझी, पुत्रवधू दीपा मांझी और निजी सचिव गणेश पंडित भी कोरोना पॉजिटिव है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कोरोना के अचानक बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से कई पाबंदियां लगाने का फैसला लिया गया ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री का समाज सुधार अभियान और जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम भी 21 जनवरी तक स्थगित रहेंगे।




epmty
epmty
Top