कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का ऐलान- सोनिया राहुल प्रियंका भी शामिल

कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का ऐलान- सोनिया राहुल प्रियंका भी शामिल

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। कमेटी में 39 सदस्य, 18 स्थाई मेंबर, 14 इंचार्ज और 9 स्पेशल इनवाइटी भी शामिल किए गए हैं। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव में अपने कील कांटे दुरुस्त करने को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया है।






घोषित की गई 39 सदस्यीय इस कमेटी में कांग्रेस की अध्यक्ष रही सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रीय महासचिव रही प्रियंका गांधी वाड्रा को भी शामिल किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में बरकरार रखे गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा घोषित की गई कार्यसमिति में शामिल किए गए पदाधिकारियों के मामले में यह बात मुख्य रही है कि उन्होंने अपने खिलाफ अध्यक्ष पद का इलेक्शन लड़ने वाले पूर्व मंत्री शशि थरूर को भी कार्यसमिति में शामिल किया है। वर्किंग कमेटी में 39 सदस्य, 18 स्थाई सदस्य, 14 इंचार्ज एवं नो स्पेशल इनवाइटी भी शामिल किए गए हैं।

epmty
epmty
Top