अन्नदाता किसानों की समस्याओं के लिए मरते दम तक लड़ेंगे- भगत वर्मा

अन्नदाता किसानों की समस्याओं के लिए मरते दम तक लड़ेंगे- भगत वर्मा

सहारनपुर। आज यहां पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के तत्वाधान में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में तेल्हेड़ी बुजुर्ग हाईवे से नागल, लाखनोर, टपरी, पेपर मिल रोड , विश्वकर्मा चौक, सदर बाजार थाना, दीवानी कचहरी कलेक्ट्रेट होते हुए हजारों किसानों का जुलूस नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी कार्यालय सहारनपुर पहुंचा।

कमिश्नरी कार्यालय पहुंच कर किसान बचाओ रैली एंव धरना प्रदर्शन किया गया। किसान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में अन्नदाता किसानों को बचाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण अन्नदाता किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की 25 करोड़ जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की उन्नति के लिए किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाएं ,किसान आए आयोग का गठन करें मनरेगा योजना को खेती से जुड़े किसानों के सभी कर्ज माफ करें और गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल भाजपा की योगी सरकार तत्काल घोषित करें और उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों से पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान 8000 करोड रुपए और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 12000 करोड रुपए चीनी मिलों से गन्ना किसानों को दिलाएं।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार अपने वायदे के अनुसार तेलंगाना राज्य और पंजाब राज्य की तरह किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली दिलाएं और बिजली के रेट सभी के लिए आधे किए जाएं। बिजली कनेक्शन धारकों को बिजली विभाग परेशान करना बंद करें गलत बिल दे रहे मेट्रो को बदलने का काम करें। भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों युवाओं छात्रों बुद्धिजीवियों से एकजुट होकर शहीद भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस शहीद अशफाक उल्ला खान के सपनों का भारत बनाने के लिए और आर्थिक आजादी के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

किसान बचाओ रैली की अध्यक्षता करते हुए गन्ना किसान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक जाट निर्माण समिति के जिला अध्यक्ष एंव भट्टा निर्माण समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि देश और किसान को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा उन्होंने देश की उन्नति के लिए सर छोटू राम और चौधरी चरण सिंह जैसे नेताओं के आदर्शों पर दिल्ली के नेताओं को चलने की नसीहत दी। किसान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय सह संयोजक रविंद्र चौधरी गुर्जर ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों को बचाने के लिए सभी जाति और धर्म के लोगों को आगे आना होगा। रविंद्र चौधरी भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक ने कहा कि किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। सरकार की गलत नीति के कारण आज देश के अन्नदाता किसानके खून के आंसू रो रहे हैं। राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि किसानों को एकजुट करके और अलग राज्य का निर्माण करा कर ही हम सबकी भलाई है। किसान बचाओ रैली को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका एडवोकेट, प्रदेश महासचिव मनीष सिंह, जिला अध्यक्ष मेरठ अंकुश चौधरी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, जिले के वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व मंत्री विनोद तेजियान, भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष रजा खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम, प्रदेश सचिव चौधरी ऋषिपाल प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, इरशाद सोनी, प्रदेश सचिव सतेंद्र सोलंकी ,किसान नेता प्रीतम सिंह चौधरी, शिव कुमार गुर्जर, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद मुकर्रम प्रधान , ओमपाल प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी, प्रधान मोहम्मद फैजान, महबूब हसन, हाजी बुद्धू हसन, नैन सिंह सैनी, मांगेराम सैनी, मोहम्मद यासीन, डॉक्टर बारिक मोहम्मद, मूसा मोहम्मद , नीटू आदि ने संबोधित किया।

किसान बचाओ रैली में मास्टर मोहम्मद रईस, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद तबरेज, डॉक्टर साजिद, बबलू मलिक, मनोज, बबलू, चौधरी हरेंद्र सिंह, प्रधान दीपक चौधरी, मनोज चौधरी, राजकरण चौधरी, रविंद्र चौधरी, प्रधान हरपाल सिंह, सहदेव ,नरेंद्र सिंह, नीतू प्रधान, ब्रिज भूषण शर्मा, सोनू शर्मा , महकार सिंह, नीलू सिंह, मास्टर शाहनवाज सहित हजारों लोगों ने भाग लिया। किसान बचाओ रैली में मंडल आयुक्त सहारनपुर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम 19 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

Next Story
epmty
epmty
Top