गजब-चुनाव प्रचार के काबिल भी नही निकले हरियाणा के नेता

गजब-चुनाव प्रचार के काबिल भी नही निकले हरियाणा के नेता

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में हरियाणा के दिग्गज नेताओं को जोर का झटका धीरे से लगा है। हरियाणा के केवल एक नेता को चुनाव प्रचार के काबिल मानते हुए उनका नाम स्टार प्रचारको की सूची में शामिल किया गया है। जबकि कई बड़े नेता इस काबिल नहीं पाए गए हैं कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार कर सकें।

दरअसल कांग्रेस की ओर से गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। जिसमें हरियाणा के दिग्गज कांग्रेस नेताओं को पार्टी की ओर से जोर का झटका दिया गया है। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में केवल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जगह मिल पाई है जबकि उनके विरोधी गुट की कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी को इस सूची में जगह नहीं मिल पाई है। हरियाणा के नेताओं का यह हाल उस स्थिति में है जब रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा को हाल ही में कांग्रेस की स्टैयरिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया था। मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थान पर 45 मेंबरों की यह शक्तिशाली कमेटी बनाई गई है। इस वजह से पार्टी में इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हैं कि क्या हरियाणा के कांग्रेसी नेता पार्टी को चुनाव प्रचार के काबिल नहीं लगते हैं?

epmty
epmty
Top