भाजपा संसदीय बोर्ड से गडकरी के साथ मुख्यमंत्री को भी किया बाहर

भाजपा संसदीय बोर्ड से गडकरी के साथ मुख्यमंत्री को भी किया बाहर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने संसदीय बोर्ड में किए गए बड़े बदलाव के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को बाहर कर दिया गया है।कुछ अन्य बड़े नाम वाले नेता भी संसदीय बोर्ड से हटाकर बाहर किए गए हैं। खास बात यह रही है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड में अब किसी भी सीएम को नहीं रखा गया है।बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपनी संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव किया गया है। नये बोर्ड से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी बाहर कर दिया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड में अब किसी भी मुख्यमंत्री को शामिल नहीं करते हुए पार्टी के कुछ अन्य बड़े नेता भी बाहर कर दिए गए हैं।

11 सदस्यीय भाजपा के नए संसदीय बोर्ड में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीएस येदुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव एवं सत्यनारायण जटिया सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष को भी भाजपा के संसदीय बोर्ड में सदस्य के तौर पर जगह दी गई है।

भाजपा की ओर से पार्टी की नई चुनाव समिति का भी गठन किया गया है। नवगठित 15 सदस्यीय नई चुनाव समिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा समिति के मुखिया बनाए गए हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सर्बानंद सोनोवाल, बी एस येदुरप्पा, इकबाल सिंह लालपुरा, के लक्ष्मण, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, भूपेंद्र यादव, बीएल संतोष ओम माथुर तथा वनथी श्रीनिवास को इसमें शामिल किया गया है।

epmty
epmty
Top