अखिलेश के चार यार गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार - अनुराग

अखिलेश के चार यार गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार - अनुराग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुये केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश के हैं चार यार- गुंडे, आतंकी, माफिया और भ्रष्टाचार।

ठाकुर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव चौथे चरण की ओर से बढ़ रहा है। पहले चरण से चौथे चरण तक हमने कई सवाल अखिलेश यादव से पूछे। हर सवाल पर वह चुप रहे। सपा उम्मीदवारों की पहली सूची में उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा नजर आए। जेल वाले, बेल वाले, सपा की सूची पर नजर आए। सवाल पूछा तो अखिलेश जी चुप। सपा के नेता ने दलित बेटी का अपहरण किया और हत्या की। अखिलेश यादव चुप। अहमदाबाद बम धमाकों का निर्णय आया, न्यायालय के फैसले पर अखिलेश यादव चुप। आतंकवादियों के सीधे तार अखिलेश यादव से जुड़े दिखे। न्यायालय के फ़ैसले का स्वागत करना तो दूर आतंकी को संरक्षण देने के नाम पर भी अखिलेश यादव चुप।

उन्होने कहा कि इनकी सरकार में इनकी पार्टी के ही लोगों ने गुंडे हों, अपराधी हों, आतंकी हों या फिर शराब बेचने वाले माफिया हों। निर्दोष लोगों की जान लेने का काम किया है। अखिलेश यादव फिर चुप। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी के कनेक्शन कहां जुडें हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद को फिजूल की बात कहती हैं। अखिलेश और आतंकी कनेक्शन पर कोई सवाल खड़े नहीं करती। आखिरकार इन माफियाओं के साथ प्रियंका के क्या कनेक्शन हैं बताएं। लड़की हूं लड़ सकती हूं लेकिन सही बात नहीं कह सकती हूं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, बूथ जीता, चुनाव जीतेंगे। मोदी और योगी के काम ने लोगों का दिल जीता है। उत्तर प्रदेश का चुनाव भी रिकार्ड सीटों से जीतेंगे। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ पांच सालों में हमने कार्रवाई की है आगे और दृढ़ता के साथ होती रहेगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top