कन्नौज से अखिलेश यादव ने दाखिल किया नामांकन- शेयर की फोटो

कन्नौज से अखिलेश यादव ने दाखिल किया नामांकन- शेयर की फोटो

कन्नौज। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की गई एक फोटो में अखिलेश यादव ने लिखा है कि फिर इतिहास दोहराया जाएगा और अब नया भविष्य बनाया जाएगा।

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कन्नौज लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी की ओर से बीते दिनों ही अखिलेश यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया गया था, इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट के सांसद रहे तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया था।

बृहस्पतिवार को कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने वाले अखिलेश यादव वर्ष 2000 में हुए उपचुनाव के दौरान कन्नौज विधानसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए थे। इसके बाद अखिलेश यादव ने वर्ष 2004 एवं 2009 में भी कन्नौज लोकसभा सीट से प्रतिनिधित्व किया है।

कन्नौज लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए उसके ऊपर लिखा है कि फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा। अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए सपा मुखिया के चाचा शिवपाल यादव ने लिखा है कि विजय भव सर्वदा......... बताया जा रहा है कि आज सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव द्वारा शेयर किया गया फोटो वर्ष 2000 में सपा मुखिया द्वारा दिए गए नामांकन के समय का है।

epmty
epmty
Top