अखिलेश ने कसा तंज- यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त- सब दु:खी

अखिलेश ने कसा तंज- यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त- सब दु:खी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है और अपराध चरम पर है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले सपा सदस्यों ने महंगाई,बेरोज़गारी,भर्तियों में धांधली, जातीय जनगणना और क़ानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन किया। श्री यादव ने पिछड़ा, दलित,अल्पसंख्यक (पीडीए), जो 90 फीसदी आबादी है, वो त्रस्त है, वह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ी है। ये वो प्रदेश बन गया है जहां लोगों को न्याय के लिए आत्महत्या करनी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस नहीं है ईज ऑफ डूइंग क्राइम है। निवेश ज़ीरो है, तो रोजगार ज़ीरो है।

उन्हाेने कहा कि भाजपा ने किसानों से जो वादे किये थे पूरे नहीं हुए। किसान दुःखी है। भाजपा सरकार झूठे आंकड़े देती है। यह सरकार झूठ बोलने में नम्बर एक है। प्रदेश में कहीं भी निवेश नहीं हो रहा है। किसी जिले में निवेश दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा सरकार के दावे झूठे हैं। निवेश जीरो है। नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार नहीं है। घर-घर पढ़ा-लिखा नौजवान, बेरोजगार बैठा है। गांव में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। हालत यह है कि नौकरी रोजगार के लिए नौजवानों को युद्धग्रस्त देश इजरायल जाना पड़ रहा है। वहां अभी भी हालत ठीक नहीं है। भाजपा सरकार पीडीए के अधिकार छीन रही है। पीडीए को अपमानित कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, पीड़ित अगड़े और आदिवासियों में आक्रोश है। पीडीए एकजुट हो रहा है जिसके कारण भाजपा डरी हुई है। इसीलिए भाजपा यूपी में एक के अलावा अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है। जिसका टिकट नहीं कट रहा है वो भी सीट बदलने की तैयारी में है। समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए भाजपा के एनडीए को हरायेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार से जनता नाराज है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर देगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top