अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा ने दीवाली से पहले ही कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 2000 रूपये से भी पार करा दिये हैं। कोरोना और अन्य कारणों के चलते पहले से ही बदहाली झेल रहे व्यापारी वर्ग को भाजपा ने सिलेंडर के दाम बढाकर दीवाली का 'घातक तोहफ़ा' दिया है। जिससे व्यापारी वर्ग को बहुत तकलीफो सामना करना पडेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार आम जनता और व्यापारी भाजपा का चूल्हा बुझा देंगे।

अखिलेश यादव ने नारा लगाया है कि 'यही नारा आज का, नहीं चाहिए भाजपा'।



epmty
epmty
Top