रालोद के भाजपा के साथ जाने पर बोले अखिलेश - जयंत पढ़े लिखे व्यक्ति

रालोद के भाजपा के साथ जाने पर बोले अखिलेश - जयंत पढ़े लिखे व्यक्ति

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बीच कल से जयंत चौधरी के भाजपा के संग जाने की अटकलें के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जयंत चौधरी किसानो की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि कल से कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना प्रभाव रखने वाली आरएलडी के भाजपा के संग जाने की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया है कि जयंत चौधरी एक पढ़े लिखे व्यक्ति हैं तथा वे सियासत को बहुत अच्छी तरह से समझते भी हैं। अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है कि जयंत चौधरी भाजपा के साथ जाकर किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भी बयान दिया था कि वह जयंत चौधरी को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। जयंत चौधरी एक धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक व्यक्ति हैं। भाजपा मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। शिवपाल यादव ने दावा किया था कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन के साथ बने रहेंगे।

epmty
epmty
Top