अखिलेश ने नरेश उत्तम पटेल को हटाया- इन्हें बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

अखिलेश ने नरेश उत्तम पटेल को हटाया- इन्हें बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव- 2024 के बीच प्रदेश अध्यक्ष को हटाते हुए उनके स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण के मतदान से ठीक 1 दिन पहले पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को उनके पद से हटा दिया है।


उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी अध्यक्ष में बदलाव करते हुए अखिलेश यादव ने अब नरेश उत्तम पटेल के स्थान पर श्यामलाल पाल को समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष में किए गए इस बदलाव की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अलावा नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए श्यामलाल पाल को भी भेजी है।

epmty
epmty
Top