बोले खड़गे अखिलेश- हम बचाएंगे आरक्षण- देंगे 10 किलो राशन

बोले खड़गे अखिलेश- हम बचाएंगे आरक्षण- देंगे 10 किलो राशन

लखनऊ। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर आयोजित की गई कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि गठबंधन देश में आरक्षण को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। फंडामेंटल राइट्स को बचाने के साथ हम गरीबों को हर महीने 5 किलो के बजाय 10 किलो मुफ्त राशन देंगे।

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने लखनऊ में ऐलान किया कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की सरकार बनी तो हम गरीबों को हर महीने 10 किलो मुफ्त राशन देंगे।

उन्होंने कहा कि फूड सिक्योरिटी बिल तो वैसे भी कांग्रेस लेकर आई थी, कोई उसके लिए कोर्ट भी जा सकता है। आजकल 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देने की बात कही जाती है, हम 10 किलो राशन देने जा रहे हैं, क्योंकि हमने कर्नाटक और तेलंगाना में ऐसा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने अहमदाबाद में कहा कि देखो तुम्हारे घर में दो भैंस है तो ये (कांग्रेस) एक मुसलमानों को दे देगी। एक प्राइम मिनिस्टर इतना झूठ बोलते हैं।


खरगे ने आगे कहा कि पीएम कांग्रेस को जितनी गालियां देते हैं, उतना शायद राम का नाम भी नहीं लेते हैं। खरगे ने कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने के लिए 400 पार का नारा दे रही है. हम आरक्षण को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। हम फंडामेंटल राइट्स बचाएंगे. आरक्षण बचाएंगे ये लोगों को डिवाइड करना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'देश में चुनाव के चार चरण संपन्न हो चुके हैं। विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ मजबूत स्थिति में है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हिंदुस्तान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदाई तय कर दी है। चार जून को ‘इंडिया’ गठबंधन नई सरकार बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ताकत की बात करते हैं, लेकिन वह बार बार संविधान बदलने की बात करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं करते?

epmty
epmty
Top