अखिलेश को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं- डिप्टी CM केशव

अखिलेश को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं- डिप्टी CM केशव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को कानून व्यवस्था पर सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देवरिया में छह लोगों की हत्या से उन्हें भी दु:ख है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में दोषी कोई भी उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न/न तो अखिलेश यादव बचा पाएंगे और न/न कोई दूसरा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के एक टिप्पणी के जवाब में कहा कि 2024 में भाजपा सरकार आएगी। श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री भी रहेंगे तथा संविधान भी रहेगा और देश भी रहेगा।

उप मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य घोषित कर मेरठ को उसकी राजधानी बनाये जाने पर कहा कि उन्होंने किस परिप्रेक्ष्य में यह बात कही, सरकार के पास ऐसा कोई विचार नहीं है।

वार्ता

epmty
epmty
Top