सीएम बनते ही अखिलेश ने खरीदी थी 7 करोड की कार, मायावती ने लैंडक्रूजर

सीएम बनते ही अखिलेश ने खरीदी थी 7 करोड की कार, मायावती ने लैंडक्रूजर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपने काम के बलबूते दोबारा से सत्ता में लाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर लिखी गई किताब में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम बनते ही करोड़ों की दो कारें खरीदी थी और मायावती भी उनसे पीछे नहीं रहते हुए सीएम बनने पर लैंडक्रूजर खरीदने वालों में शामिल रही हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर एक किताब द मॉक हू ट्रांसफॉर्म उत्तर प्रदेश लिखी गई है।किताब के भीतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े कई दिलचस्प व अनसुने किस्सों का भी उल्लेख किया गया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में चली आ रही एक परंपरा को तोड़ा है जो मंहगी कारों से जुड़ी हुई थी।

असलियत में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनते ही लग्जरी गाड़ियां खरीदने की परंपरा चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले अखिलेश यादव ने सीएम बनते ही 7 करोड़ रुपए के मूल्य की दो लग्जरी गाड़ियां खरीदी थी। बसपा मुखिया मायावती भी महंगी गाडियां खरीदने के इस मामले में पीछे नहीं रही बल्कि मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने भी लैंडक्रूजर खरीदी और उसकी सवारी की। इसके ठीक उलट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जब नई गाड़ी खरीदने की फाइल पहुंची तो उन्होंने उसे सिरे से खारिज कर दिया।

epmty
epmty
Top