खतौली सीट पर जीत के बाद रालोद मुखिया एक्शन मोड में-बदले जिलाध्यक्ष

खतौली सीट पर जीत के बाद रालोद मुखिया एक्शन मोड में-बदले जिलाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत से संजीवनी प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने एक्शन मोड में आते हुए ताबड़तोड़ कई जनपदों के पार्टी जिला अध्यक्ष बदल दिए हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार मदन भैया को मिली जीत से उत्साहित रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर बदलाव किए हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के उपरांत उत्तर प्रदेश के कई पार्टी जिला अध्यक्ष में बदलाव किया गया है। संगठन की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक जनपद मुजफ्फरनगर के पूर्व रालोद जिला अध्यक्ष रहे अजीत राठी को अब संगठन महासचिव उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। पूर्व एमएलए दिलनवाज खान अब हस्तिनापुर क्षेत्र के संगठन महासचिव बनाए गए हैं। सहारनपुर जिला अध्यक्ष की कमान राव केसर सलीम के हाथों में सौंपी गई है। रामपाल धामा को बागपत जनपद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष के पद पर अमित त्यागी सरना की नियुक्ति की गई है। महेश कुमार आगरा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनवीर सिंह चिकारा को अमरोहा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बरेली में मतलूब अली को अब रालोद का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। शाहिद हुसैन के हाथों में रामपुर जनपद की कमान सौंपी गई है। बदायूं में जीतेंद्र सिंह यादव रालोद के नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। आरिफ हजरत खान को पीलीभीत का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। लखीमपुर खीरी जनपद की जिम्मेदारी शिव प्रसाद द्विवेदी के सुपुर्द की गई है। शरद कुमार पांडे अब सीतापुर के नए रालोद जिलाध्यक्ष होंगे। मास्टर देशराज सिंह फिरोजाबाद के रालोद जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। मैनपुरी जनपद में रालोद जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विद्याराम यादव को सौंपी गई है।

epmty
epmty
Top