उदयपुर चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने गठित किया पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप

उदयपुर चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस ने गठित किया पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप

नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में पिछले दिनों आयोजित किए गए चिंतन शिविर में लिए निर्णय के अंतर्गत पार्टी की ओर से अब पार्टिकल अफेयर और वर्ष 2024 के लिये टास्क फोर्स ग्रुप का गठन किया गया है।

मंगलवार को कांग्रेस की ओर से गठित किए गए पार्टी के पॉलीटिकल अफेयर ग्रुप में शामिल किए गए पार्टी नेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल तथा जीतेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

इसके अलावा वर्ष 2024 के लिए गठित की गई टास्क फोर्स में शामिल किए गए नेताओं के नामों का ऐलान भी कर दिया गया है। जारी की गई सूची के मुताबिक टास्क फोर्स 2024 में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, पूर्व मंत्री अजय माकन, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा सुनील कानूगोलू को शामिल किया गया है।

epmty
epmty
Top