विरोध मार्च के बाद भाजपा का सीएम आवास पर धरना- कई गिरफ्तार

विरोध मार्च के बाद भाजपा का सीएम आवास पर धरना- कई गिरफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के ऊपर अपने नेताओं की जासूसी करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध मार्च निकालने के बाद सीएम आवास पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया है। पुलिस ने हंगामा काट रहे कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जासूसी किए जाने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। भारतीय जनता पार्टी ने आईटीओ से लेकर सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने सीएम आवास के बाहर हंगामा काट रहे कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल दिल्ली में केजरीवाल सरकार पर भाजपा नेताओं की जासूसी के आरोप लगाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली की फीडबैक यूनिट जासूसी कर रही है। आम आदमी पार्टी छिपकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बातें सुन रही है। आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के लिए काम नहीं कर रहे हैं बल्कि दिल्ली के करदाताओं के पैसे से अवैध तरीके से जासूसी करा रहे हैं।

epmty
epmty
Top