BJP की प्रचंड जीत के बाद अब CM योगी आदित्यनाथ देंगे इस्तीफा

BJP की प्रचंड जीत के बाद अब CM योगी आदित्यनाथ देंगे इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। हालांकि लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब एक बार फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाने की तैयारी में लग गई है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में 18 वी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव की मतगणना में तकरीबन तीन दशक बाद राज्य में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनने जा रही है। लेकिन संविधान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नई विधानसभा के गठन से पहले अपना इस्तीफा देना होगा। इसी के मददेनजर उनके सरकारी आवास पर शासन के कई अधिकारियों के साथ राजभवन के अधिकारी भी शुक्रवार को पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले अपने पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद प्रदेश में केयरटेकर सरकार का कामकाज संभालेंगे।

फिलहाल आज शुक्रवार को वह अपने सरकारी आवास पर ही रहेंगे। इसी दौरान अपना दल सोनेलाल की मुखिया अनुप्रिया पटेल मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंची हैं और मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि उनकी पार्टी के 12 विधायक मौजूदा विधानसभा चुनाव में जीते हैं।

epmty
epmty
Top