सांड के बाद अब बंदरों की एंट्री- सपा के झंडे के साथ बंदर ने किया यह काम

सांड के बाद अब बंदरों की एंट्री- सपा के झंडे के साथ बंदर ने किया यह काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में सांड की एंट्री होने के बाद अब बंदरों का भी आगमन हो गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के भीतर एक घर की छत पर लगे समाजवादी पार्टी के झंडे को उतारकर बंदर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अयोध्या का होना बताया जा रहा है।

बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि बजरंगबली का यही संदेश यूपी को नहीं चाहिए दंगेश। दरअसल केंद्रीय मंत्री की ओर से पोस्ट किए गए इस वीडियो के अंदर एक घर की छत पर लगे समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ कुछ देर तक खिलवाड करने के बाद उसको उतारकर बंदर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया यह वीडियो अयोध्या का होना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमंचावाद एवं परिवारवाद के बाद समाजवादी पार्टी को दंगेश का नाम दिया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कहा था कि अखिलेश के चार यार पहला गुंडा, दूसरा माफिया, तीसरा आतंकी और चौथा भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी और उसके नेता गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। इससे एक दिन पहले ही अनुराग ठाकुर ने बाकायदा प्रेस वार्ता करके अखिलेश यादव के ऊपर सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव सिर्फ चार चीजों और उनकी दोस्ती से मतलब है।

epmty
epmty
Top