5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी

चंडीगढ़। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब हरियाणा में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। जिसके चलते राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ रही है।

बृहस्पतिवार को हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने की तैयारी की जानकारी मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के साथ हो चुकी कई महत्वपूर्ण बैठकों एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की गवर्नर के साथ हुई मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में फिर बादल की चर्चाओं ने और अधिक जोर पकड़ लिया है।

गृहमंत्री अनिल विज और सीएमओ के बीच चल रहे विवाद के बाद सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी से किनारा करने को लेकर भी बहाने तलाशे जा रहे हैं। उधर कई मंत्रियों के विभागों में कामकाज को लेकर भी केंद्रीय हाई कमान की ओर से नाराजगी जताई जाने के बाद फिर बादल की अटकलें जोर पकड़ रही है।

सियासी गलियारों में यह बात जोर पकड़ रही है कि भारतीय जनता पार्टी एकदम से जननायक जनता पार्टी से किनारा करने की बजाय निर्दलीय विधायकों को साधने के लिए उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान देकर अपनी सरकार को बरकरार बनाए रखेगी।

epmty
epmty
Top