सुभासपा की मजबूती पर विचार विमर्श कर की कई नियुक्तियां

सुभासपा की मजबूती पर विचार विमर्श कर की कई नियुक्तियां

वाराणसी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को मजबूती देने के लिए बुलाई गई बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मंथन करते हुए संगठन को सुचारू रूप से गतिशील बनाते हुए पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान संगठन में कई नियुक्तियां किए जाने का ऐलान भी किया गया।

बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक मुनारी खेल के मैदान में आहूत की गई। मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए वाराणसी मंडल कोऑर्डिनेटर सालिक यादव, सह मंडल कोऑर्डिनेटर संतोष यादव ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया। पार्टी के दोनों आला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करते हुए दल की नीतियों एवं कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों के बीच पहुंचाये।

इस मौके पर उन्होंने जिला इकाई में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति किए जाने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि बृजेश राय को पार्टी का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रवण राजभर को शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष गणेश चौहान, जिला प्रमुख महासचिव दिनेश देव राजभर, महानगर अध्यक्ष प्रदीप राजभर, विनोद राजभर, मंजय राजभर आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top