कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने मनाई डाॅ भीमराव अंबेडकर जयंती

मुजफ्फरनगर। भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के 130 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर के कैंप कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के चित्र पर पुष्प के रूप मे अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जीवन के बारे में समस्त कार्यकर्ताओं को बताते हुए युवाओं से अनुरोध किया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर समस्त युवाओं को अनुसरण करके चलना होगा। तभी देश के अंदर खुशहाली समृद्धि तरक्की शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश के अंदर समानता नारी को सम्मान संघर्ष शिक्षा संगठित कैसे हो उसके लिए समाज को संदेश दिया।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, गुफरान काजमी, सलीम मलिक, प्रह्लाद मक्खन सिंह, ठाकुर प्रदीप राणा, सलीम अंसारी, धीरज महेश्वरी, अरमान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
